सेहत के साथी हैं गेहूं के अंकुरित दाने
अंकुरित अनाज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते
हैं। अब गेहूं को ही ले लीजिए। गेहूं के आटे से बनी चपाती तो सबसे सहज और पौष्टिक
खाद्य है ही। अंकुरित गेहूं भी आपको ढेर सारे विटामिन्स तथा पौष्टिक तत्व दे सकते
हैं। गुणों से भरपूर होने के साथ ही ये आपके बजट में भी आसानी से समा सकता है।
अंकुरित गेहूं शरीर के लिए शक्तिवर्धक टॉनिक की तरह ही है।
अंकुर उगे हुए गेहूं में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है। शरीर की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन-ई एक आवश्यक पोषक तत्व है। यही नहीं, इस तरह के गेहूं के सेवन से त्वचा और बाल भी चमकदार बने रहते हैं। किडनी, ग्रंथियों, तंत्रिका तंत्र की मजबूत तथा नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी इससे मदद मिलती है। अंकुरित गेहुं में मौजूद तत्व शरीर से अतिरिक्त वसा का भी शोषण कर लेते हैं।
To Read Complete Post Click Here

No comments:
Post a Comment